इण्टरनेट के इस दौर में, इन्फार्मेशन लेने के लगभग सभी तरीके बदल गये हैं। अब, सिनेमाहाॅल में कौन सी मूवी लगी है? पता लगाने के लिए टाॅकीज नही जाना पड़ता है और न ही शनिवार के दिन के अखबार का इंतजार करना पड़ता है। अपने स्मार्टफोन से चंद क्लिकों में यह जानकारी बड़ी सरलता से मिल जाती है कि आज कल कौनसी फिल्में चल रही है। हालाँकि, इसके लिए भरोसेमंद वेबसाइट और प्लैटफार्म्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए।